देवनागरी में लिखें

                                                                                             देवनागरी में लिखें

Tuesday, 13 December 2011

" गुस्सा , गुस्सा और गुस्सा "


एक डिब्बा , जिसमें गुड़ था.... !
जो ससुर रोज खाते थे.... !! J
सास  , उस डिब्बे को रोज खाली , करने के लिए बोलतीं.... ! L
लेकिन , “ बहु “ के पास ,दूसरा डिब्बा नहीं होगा , L
या , सोचती होगी , “ ससुर “ ,
जब गुड़ खा लेगें , डिब्बा खाली हो जाएगा.... !! J
“ सास “ , एक दिन ,स्वयं चौकाँ(किचेन) में गईं ,
“ औदौड़ी “ वाले डिब्बा खाली कर ,
डिब्बा में , गुड़ रख दीं.... ! J
इतना गुस्सा आया , न जाने क्यों , 
गुड़ वाले डिब्बा को टुकडा - टुकडा कर दीं.... ?? L
“ बहु “ को गुस्सा आया.... ! L
औदौड़ी , रखने के लिए  ,दुसरा डिब्बा नहीं मिला ,
उसने , औदौड़ी फेकं दी.... !! अपना नुक्सान की....  J
“ ससुर “, को गुस्सा आया , बोलें , 
“ बहु “ को जूता से मार कर ,
घर से बाहर निकाल देगें.... ! L

Thursday, 8 December 2011

“ इन्द्रधनुष पर बादल... !!! “

 दहेज़  पर  लिखी  लेख्य  पढ़ी, अपने  विचार  भी  लिखी, 
लेकिन  संतुष्टि  नहीं  हुई, लगा  कुछ  मेरे  पास  भी  है  जो  बताना  चाहिए.... !!
 ( 1 )
“ एक लडकी की शादी उसका भाई तैय करता है.( लड़का  दहेज़ का विरोधी है... लडकी के पापा बहुत खुश हुए ,
उनकी हैसियत  एक इंजिनियर दामाद खरीदने की नहीं थी... L 
दहेज़ लेने की हैसियत तो लड़के-वालों की भी नहीं थी.)

भाई को लेन-देन (दहेज़ ) का लिस्ट दिया गया... 
बाद में मोटर-साईकिल को बदल कर T.V. और  फ्रिज कर दिया जाता है... 
गहने जब बन गए तब उसे तुडवा कर भारी बनवाने का आदेश दिया गया... लिस्ट में अलमीरा भी था .
जिसे  शादी के समय नहीं दिया जा  सका... बाद में दिया जाएगा ऐसा भाई ने वादा किया.
लेकिन  लड़के  ने लड़की  से  मना  करवा  दिया, जो लड़के के  घरवाले  को  पता  नहीं  था... 
अल्मीराह  नहीं मिला  इस का  गुस्सा  लड़के  की  माँ  लड़की के  हर  रिश्तेदारों ( जो लड़की से  मिलने  आते ) के  सामने  जताती... L
शादी के समय रिश्तेदारों  के  बात-चित  से लड़के को दहेज़  के  बारे  में पता  चल  जाता  है... उसे  गलतफमी  हो  जाती  है- मेरे घरवाले  दहेज़  मागें  नहीं, लड़की के  रिश्तेदार  बात  कर  रहें  हैं, जरुर  लड़की के  पापा ने  बात  की होगी...
लड़के  को अपने   ससुर  से  चिढ  हो  जाती है... वो  अपनी  नाराजगी  जब-तब  दिखला  देता... L
लड़की  के पापा ने लड़के  के  पैरों  पर  झुक  कर  माफी  भी मांगी...
लेकिन  लड़के  को  विश्वास  नहीं हुआ...
ससुर  की  जिंदगी  समाप्त  भी  हो  गई , नाराजगी कायम  है  आज  भी... L
                                    क्योकि  लड़के को अपनी  माँ  पर  अँधभक्ति  थी... लड़के के  माता  – पिता  को गर्व  है  की  उनका  बेटा  श्रवण पुत्र  है... ! होना  भी  चाहिए.... !!
उस  युग  में  माँ-बाप  अंधे  थे...
इस युग  में उनका  बेटा  अक्ल  का  अंधा-बहरा  है...
लेकिन  केवल  ससुराल  पक्ष  के  लिए... उसके  विचार  अपने   घर  वाले  के लिए  अलग  और  ससुराल  वालों  के लिए अलग  होते  है... !!  
                
 “ परछाई  –  धुप  –  हवा , पकड़  पाते ,
केश – तारे  , गिनती  कर  पाते ,
आत्मा  का दीदार  कर  पाते... ??"


( 2 )
   “ भुमिहर  का बेटा  और  गुप्ता  की  बेटी  के  love-marriage को  arrange-marriage का  शक्ल  दिया गया!
 तिलक  में  लेन-देन  का showoff, लड़के की माँ, दादी - नानी  को  “ set “ और  पिता, दादा – नाना  को  गले  का  चेन , चांदी  के  बड़े-बड़े  बर्तन , फ्लैट , गाडी , Cash, पटना  से  दिल्ली, राजधानी  से  सभी  बाराती  का टिकेट , दिल्ली  में  fresh होने  के  लिए 5star होटल  में  ठहराना... दिल्ली से  जयपुर , वोल्वो  बस  की  व्यवस्था... वापसी  में  बेटी-दामाद  plane  से और सभी बाराती  ट्रेन  से... 
दोनों  परिवार  काफी  सम्पन्न... !!
 लड़की के माता-पिता और  लड़का-लड़की डॉक्टर,
लड़के के पिता  इंजिनियर  और माँ  भी  educated... !! J
जो  शादी  आदर्श-विवाह  हो  सकती  थी, समाज  के  लिए  मिशाल  बन  सकती  थी, 
एक  नया  दौर  शुरू  हो  सकता  था, वो  क्या  बन  कर  रह  गया... ?

 
" कोई  ऐसा तराजू  – बटखरा  मिल  जाता ,
जिस में  रिश्ते  नापा  – तौला  जाता ,
कोई हैरानी  – परेशानी  नहीं  होती,
रिश्ते  निभाने  में  आसानी जो होती... !! "

“ इन्द्रधनुष पर बादल“  फिर  कभी तो  न  होते... !!! “

Sunday, 27 November 2011

आप सही लिखी थी , कि तुड़ी-मुड़ी मनोस्थिति से बातें निकलती हैं... बात बहुत छोटी सी थी , लेकिन इतनी बड़ी बना दी गई , कि मन व्यथित हो गया ,और वर्षों से दबी बातें जो घर के अन्दर थी , आज सार्वजनिक हो गई.... शायद , "औरत"  हर रूप में सब सह जाये , लेकिन औरत माँ के रूप में अपने गुस्सा को दबा नहीं पाये... ! सच ही किसी ने कहा है :---" दुःख" बांटने से आधा और "सुख" बांटने से दोगुना  हो जाता है.... ! ब्लॉग पर अभिव्यक्ति के बाद मन की व्यथा कुछ तो कम जरुर हो गई.... ! इनका कहना है , कि ये सब मेरे कुंठित मन की अभिव्यक्ति है.... क्या आपलोगों को भी ऐसा लगता है..... ??
                            इतना भी इंतज़ार नहीं हो सका , कि जब घर में लैपटॉप-इनटरनेट आ जाये तो मैं अभिव्यक्ति को पोस्ट करूँ मेरेगुस्सा   में इतनी बैचेनीथी ,किमुझे"साइबरकैफे"तक ले गई....  "साइबरकैफे"में"गेम" जो बच्चों का मनोरन्जन करे , नवयुवकों के लिए "इंटरनेट" , जो उनके ज्ञान में वृद्धि करे , "ब्लॉग" , जो अपने मन की अभिव्यक्ति के लिए आकाश दे.... !
                             पटना में साइबर-कैफे एक चर्चित विषय बन कर रह गया है.... ! समाज के लिए अति उपयोगी ( क्योंकि सभी के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप और इंटरनेटकी व्यवस्था करना आसान तोनहीं... ) बनानेके स्थान पर समाजको पतन के राह में डालने का काम क्यों होता होगा.... ?  साइबर-कैफे में शराब की व्यवस्था , बच्चों के प्रेम-स्थल(रगं-रेलियाँ) बनाने की जरुरत तो "पैसे"  की भूख ही कारण होता होगा.... ?   साइबर-कैफे न होकर चकला घर हो.... :(  गलती करते समय , गलती करने वालों की निगाह अपने परिणाम पर कहाँ होता.... !!




Wednesday, 23 November 2011

सास को परिभाषित..... !!

Infer             :---   अनुमान करना ,उनकी सारी ,
Inferible    :---           अनुमानिक ,बाते ही सही ,
Inference    :---     अनुमान करना ,दूसरा ,
Inferior  :---              निकृष्ट ही होगा (low in merit or value) ,
Inferaty:---               निकृष्टता के साथ-साथ ,
Infernality:---        पैशाचिकता बढ़ जाये उनका ,
Infernal:---          नारकीय बना और
Infernaly:---         नारकियता से परिपूर्ण कर दे
Inferiorly:---       हीनता से भर जाये (बहु)
Infest:---   बाधा डाल , और ,
Infestation:---कष्ट ज्यादा दें ,
Infertile:---बंजर कर दें बहु का मन ,
Infertility:---उसरपन से भर दें बहु की जिन्दगी.... !
तभी तो होगी " सास " हिटलर को मात देने वाली.... !!
                                
                                                             या नहीं तो....
 रिश्ते होगीं :---
जैसे :---

कड़ाके की ठंढ में ----
खिली-खिली धुप ----
                                                  
                                               " आन्नदमय "
रिश्ते होगीं :---
जैसे :---

बैचैनी वाली गर्मी में ---
आषाढ़ की पहली बारिश ---
                                                    
                                                     " मधुर "
रिश्ते होगीं :---
जैसे :---

माँ की गोद में ---
नवजात शिशु ----
                                
                                                 " सुरक्षित "

Tuesday, 22 November 2011

शुक्रिया.... ! बहुत -बहुत शुक्रिया.... !!

                                                            शुक्रिया.... ! बहुत -बहुत शुक्रिया.... !!

हम नाम नहीं हम ,
   " किरण " अर्थ है हमारे नाम का.... !
शायद इसीसे एक से शौक हमारे ,
    लिखना अपनी - अपनी पसंद ,
पसंद अपनी लेख्य - लेखनी शायद.... !!

ऊँगली लिखे कुछ शब्द ,
   जब भी Facebook पर ,
आपका भी कुछ लिखना ,
    तभी Facebook पर ,
लगे , आपने थामा , मेरी ऊँगली.... !!        

आपके पास अनुभव है ,वर्षौ का ,
     वर्षों से , लिखतीं आ रहीं हैं आप .... !
आप हैं मेरी मार्ग दर्शिका ,
     मार्गदर्शन करती रहेगीं , हमेशा .... !!

कुछ ,कुछ भी गलत लगे ,
   लगे हाथ सुधार देगीं ,सबकुछ .... !
शुक्रिया कहना है औपचारिकता ,
   औपचारिकता , हमेशा होता जरुरी.... !!
                                                
                                                   शुक्रिया.... ! बहुत -बहुत शुक्रिया.... !!





Monday, 21 November 2011

ऐसा क्यों होता ---- !!

D.G.M. Of PESU S.E. Bihar State Electricity Bord , Senate Member Of Bihar University , Council Member Of IEI From Bihar , Chairman Of Mechanical Engineering Division Board Of IEI , Director Of  Design & Research Of IEI at Bangalore ,
                                               " उपर्युक्त सभी पद एक ही अधीन है... !! "  

उंच्च पद पर आसीन ---
  समाज में प्रतिष्ठित इन्सान ---
प्यार करे या न करे ---
  परवाह बहुत करते ---- !

महंगी साड़ी दिलवानी हो (अपनी मर्जी से) ---
  बाहर घुमाने ले जाना हो (हवाई जहाज से) ---
घर खर्च के लिए देना हो  पैसा  ---
  कंजूसी नहीं दिखलाते ---- !!

बाड़ी - गाड़ी (सोना जरूरी नहीं) ---
     थाली में परोस के देते ---
दुसरे के गलतियों पर ---
  पत्नियों को कसूरवार ठहराते ---- !

होने पर बीमार डॉ.को दिखलाना ---
   जिम्मेदारी समझते(गृह - कार्य नहीं) ---
झगड़े का आधार बात - चीत होता ---
   दुसरे की राय सही नहीं समझते ---- !!

सुख या दुःख एक दुसरे का ही---
     बेनकाब चेहरा होता ---
 थोड़ी देर रुक कर कुछ सोचें ---
   इतनी फुरसत में कहाँ होते ---- !!

                                                        ऐसा क्यों होता ---- !!
तारीफ उनकी , उपर्युक्त बाते ---
लगती उन्हें , कुंठित मन की अभिव्यक्ति ---
जरुरी तो नहीं , कि अकेला होना ही ---
अकेलेपन का एहसास हो --- !
                                            कभी - कभी रिश्तों के साथ लम्बा समय गुजारते हुए भी इन्सान अकेलापन महसूस कर सकता है ---- !! उसके लिए रिश्ते एक समझौता बन जाते हैं --- ! काश .... रिश्ते में समझौता न होकर सामंजस्य होता ---- ???

Sunday, 20 November 2011

एक सवाल....? गलती कितनी बड़ी..... ??


आज मैं और मेरे पति मुजफ्फरपुर आये जहाँ मेरे सास, ससुर, देवर, देवरानी और उनका बेटा रहते हैं..
शाम में मैं और मेरी देवरानी साइबर कैफे गए क्योंकि कई दिनों से मैं कुछ देख-पढ़-लिख नहीं पाई थी....
मैसूर में बहुत समय मिलता था जिसके वजह से एक नशा जैसा हो गया है...
देवरानी को दशहरा-दिवाली के फोटो भी दिखलाना था...करीब एक - डेढ़ घंटे समय बिताने से अच्छा लग रहा था..घर आने पर एक नौकर, जिसे मेरे पति ने २-३ महीने पहले सास के आराम के लिए रखा है, (उसे मेरे आराम के लिए पटना भी रखा जा सकता था,हमें लगा की बंधन हो जायेगा,हमलोग हमेशा बाहर घुमने जाते रहते हैं) बोला:-घडी देखिये,घडी देखिये, घडी देखिय,घडी में समय क्या हो रहा ?ये समय आपलोगों का घुमने का है या चाय नाश्ता का बनाने का ?
नौकर मुंहफट हैं मुझे पता था लेकिन मेरे सामने बोलेगा इसके लिए मैं तैयार नहीं थी, मुझे गुस्सा तो बहुत आया, दूसरा कोई उसे डाटेंगा इसकी भी उम्मीद नही थी (क्योंकि बरसों पहले (८२ से ८८)जब मैं संयुक्त परिवार में अकेली रहती थी (रक्सौल) मेरे पति मुजफ्फरपुर में कार्य करते थे, इतना बड़ा ही नौकर था जो काफी मुंहफट था.. जबाब लगाने के साथ ,जो कार्य मैं करने के लिए कहती वो कार्य नहीं ही करता..
एक दिन घर में कोई नहीं था, बाहर से भिखारिन स्त्री की आवाज आई, नौकर बाहर से आ रहा था,उससे पूछा , बाहर कौन है..? (मुझे बाहर जाने  का अनुमति नहीं थी)वो बोला :-आपकी माँ...!
उस दिन मेरी बर्दाश्त करने की सीमा समाप्त हो गई (शायद इसलिए क्योंकि मेरी माँ नहीं थी, अगर होती तो कम बुरा लगता), मैं उसे डांट नहीं सकती थी.. मेरा मौन विद्रोह शुरू हुआ,उससे कोई कार्य करने के लिए नहीं करती, अपना खाया बर्तन भी धो लेती... ! मेरा विद्रोह किसी से बर्दाश्त नहीं हो पा रहा था.., लेकिन किसी ने नौकर को डाटना जरुरी नहीं समझा, उलटे मेरे पापा - भैया को बुला कर आदेश हुआ मुझे वापस ले जाएँ,  जैसे मैं बाजार से खरीदी कोई चीज हूँ..!!)
 १३-११-२०११
मेरे बेटे को जब मालूम हुआ तो अपने चचेरे बड़े भाई को फोन पर बोला :- नौकर को तुम भी कुछ नहीं बोले, खड़े तमाशा देखते रहे, शांत कैसे रहे..? भाई :-मेरे कुछ बोलने डांटने पर दादी नाराज हो जायेगीं, राहुल :- फोन दादी को दो ,दादी को फोन मिला राहुल :-आप घर की गार्जियन है नौकर को समझाइए वो किसी को जबाब नहीं नहीं दे दादी :-तुम मुझे क्यों बोल रहे हो , मुझे गार्जियन कोई नहीं मानता है जब तुम्हारे पापा थे उन्हें डाटना चाहिए राहुल :-मेरी माँ को कोई कुछ कहता पापा को बुरा कहाँ लगता है..?दादी :-तुम बाहर रहते हो कुछ नहीं जानते हो यहाँ के राजनीती में मत पड़ो..वार्तालाप समाप्त हो गई...थोड़ी देर के बाद दादी फिर फोन कीं :-तुम्हारी औकात की तुम मुझे समझाओ..इस तरह से बात करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई..जब वे बहुत डांटने और चिल्लाने लगी तो राहुल :-दादी आप इतना गुस्सा मत होइए, कुछ गलत तो बोला नहीं हूँ आप दादा पापा या चाचा ,माँ को कुछ बोलते हैं तो मैं कुछ नहीं बोलता हूँ लेकिन नौकर भी बोले तो बर्दाश्त के बाहर की बात हैं न..? दादी :-इतना औकात है तो यहाँ आकर डांट मार के दिखाओ... आज के बाद तुम मुझसे बात नहीं करना...! इतना से उन्हें संतोष नहीं हूआ अपने बेटे (मेरे पति) को फोन करके बोलीं :-तुम्हारा बेटा मुझे आधा घंटा डाटा है.. अब गुस्साने की बारी मेरे पति की थी...लेकिन राहुल की दादी से दो बार की बातों के बिच और बाद में मेरी भी बाते हुई थी सब मिला कर १४ मिनट की बातें थी.. आधा घंटे की बात गलत साबित होते इनकी गुस्सा थोडा शांत हूआ... १४-११-२०११
मैं सोची अशांति फैले ,मैं सास से माफी मांग लूं ,फोन की सास :-हमरा मन में बहुत दुःख लागल बा मैं :-काहे सास :-राहुल हमरा के बहुत बोलले, मैं :-शब्द में बतावल जाये, सास :-तुम नौकर को चढ़ा के मेरी माँ का बेइज्जत कराती हो ? मैं :-सच सच बोलल जाई काहे की राहुल भी सब बात सुन रहल बाड़े ,सास :-हमरा यद् नइखे की का का बोलले लेकिन बहुत कड़ा हो के बोलले ,मैं :-कड़ा होके राहुल बोलले , इ त विश्वास करे वाला बात ही नइखे रउवा गलत गलत बात काहे बोलल जात बानी,राउर बेटा बहुत गुस्सा में बानी ,सास :-बेटा के चढ़ा के मार खिवलु एक दिन तहरो के मारी,
मैं :- एक सवाल....? गलती कितनी बड़ी..... ?? मेरा या मेरे बेटे की गलती इतनी बड़ी थी, की सास-बहु या दादी-पोता में बातचीत बंद हो जाए..?